Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana 2025 Online Apply | जानिए सिंचाई योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Pradhanmantri Krishi sinchai yojana 2025: अगर आप भी एक बिहार के निवासी है। तो आपके लिए एक शानदार अवसर लाया गया है। हम आपको बता दें कि Pradhanmantri Krishi sinchai yojana 2025 के अंतर्गत सिंचाई में सिंचाई सिस्टम स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। बिहार कृषि विभाग के द्वारा 13 जून 2025 को ही आधिकारिक अधिसूचना को जारी कर दी है। इस योजना में किसान को किसानों को ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेन गन जैसी उन्नत सिंचाई तकनीकों को अपनाने पर 45% से 80% तक सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना जल बचत और स्मार्ट खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसका प्रमुख संदेश है – “हर खेत को पानी” और “प्रति बूंद अधिक उपज

इस आर्टिकल में हम आप लोगों को विस्तार से Pradhanmantri Krishi sinchai yojana 2025 के बारे में जानकारी दे रहे हैं। और यह भी बता रहे हैं कि इसमें आवेदन कैसे किया जाएगा क्या-क्या इसमें दस्तावेज लगेगी संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में आपको अंत तक मिल जाए इसलिए पूरा पढ़े।

Read Also – पैन कार्ड 2025 में कैसे बनाएं ऑनलाइन

E Shram Card Online Apply 2025

Pradhanmantri Krishi sinchai yojana 2025 – Overview

योजना का नाम Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojana 2025
विभाग का नाम कृषि विभाग, बिहार सरकार
शुरू होने की तिथि 13 जून 2025
आवेदन मोड ऑनलाइन (Online)
उद्देश्य जल संरक्षण और कृषि उत्पादकता में वृद्धि
आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in

इस योजना का उद्देश्य और महत्व क्या है?

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2025 का मुख्य लक्ष्य है किसानों की आमदनी बढ़ाना और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना। इस योजना के अंतर्गत ड्रिप, स्प्रिंकलर और रेन गन जैसी आधुनिक माइक्रो सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो पारंपरिक सिंचाई विधियों की तुलना में लगभग 60% तक पानी की बचत करती हैं।

यह योजना खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि उन्हें सरकार की ओर से ज्यादा सब्सिडी दी जाती है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2025 न केवल सूखे या पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराती है, बल्कि कम समय में अधिक प्रभावी सिंचाई को भी सुनिश्चित करती है।

बिहार सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक और जल-संवेदनशील खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

इस योजना में मिलने वाली लाभ

ड्रिप सिंचाई प्रणाली के लिए:

बड़े किसानों को 70% तक सब्सिडी।

लघु एवं सीमांत किसानों को 80% तक अनुदान प्रदान किया जाता है।

स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के लिए:

बड़े किसानों को 45% और

लघु एवं सीमांत किसानों को 55% तक की सब्सिडी दी जाती है।

सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के उपयोग से 60% तक जल की बचत होती है, जिससे कम पानी और समय में अधिक उत्पादन संभव होता है।

यदि किसान BIS मान्यता प्राप्त सिस्टम की खरीद करते हैं, तो उन्हें मिलने वाला अनुदान सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजा जाता है।

यह योजना जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकाऊ एवं स्मार्ट खेती को भी समर्थन देती है।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को अधिकतम 5 हेक्टेयर क्षेत्र तक ही अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।

Pradhanmantri Krishi sinchai yojana 2025 के लिए पात्रता क्या है? 

  • सभी नागरिक को भारत का मूल निवासी होनी चाहिए।
  • बिहार एवं अन्य राज्य केंद्र शासित प्रदेश के भी सभी किसान पात्र माने जाएंगे।
  • लगभग 5 हेक्टेयर तक की जमीन पर सीमित है।
  • केवल BIS प्रमाणित सूक्ष्म सिंचाई सिस्टम और उसके घटकों की खरीद ही मान्य होगी।
  • अनुदान प्राप्त करने के लिए आधार से लिंक किया हुआ बैंक खाता होना अनिवार्य है, क्योंकि सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाती है।
  • लघु एवं सीमांत किसान, वर्षा पर निर्भर खेतों वाले और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो (SC/ST/OBC के लिए)।
  • जमीन का खाता-खसरा या अन्य प्रमाण।

 

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया?

बिहार के किसानों के लिए यह योजना पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाई गई है। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

सबसे पहले बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट

horticulture.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर “Schemes” सेक्शन में जाकर

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (सूक्ष्म सिंचाई)” विकल्प चुनें।

इसके बाद “Apply Online” या “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।

अब आपको “व्यक्तिगत (Individual)” या “समूह (Group)” में से एक विकल्प चुनना होगा।

फिर अपनी DBT पंजीकरण संख्या दर्ज करके सर्च करें

जो फॉर्म खुलेगा उसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और सिंचाई प्रणाली से जुड़ी जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज 

🔹 आधार कार्ड,

🔹 बैंक खाता विवरण,

🔹 और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करें।

 

सारी जानकारी ठीक से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

 

आवेदन की रसीद (Receipt) को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

सफल आवेदन के बाद, अनुदान राशि सीधे आपके बैंक खाते में DBT माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

Read Also – PM Awas Yojana Survey New List 2024-25

Pm Kisan 20th Installment List 2025

Important Links

Apply Online  Click Here
Download Notification Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Join Telegram Group   Click Here
Home Page Click Here

 

Leave a Comment