Bihar Mantrimandal List 2025: मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सभी नए मंत्रियों की पूरी अपडेटेड सूची देखें

Bihar Mantrimandal List 2025: वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत हासिल की, जिसके बाद राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार बन गई है। इस नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या बीजेपी के मंत्रियों की रही। नए कैबिनेट में जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो सहित कई सहयोगी दलों को जगह दी गई है।

Bihar Mantrimandal List 2025

 

Bihar Mantrimandal List 2025: नए मंत्रिमंडल में विभिन्न जातियों का संतुलन, अनुभवी नेताओं की मौजूदगी और कई नए चेहरों की एंट्री ने इस सरकार को और अधिक प्रभावी बना दिया है। अगर आप बिहार के नागरिक हैं और यह जानना चाहते हैं कि 2025 में गठित नए मंत्रिमंडल में किन नेताओं को शामिल किया गया है, तो इस लेख में आपको पूरी और भरोसेमंद जानकारी मिलने वाली है।

Bihar Mantrimandal List 2025: Overview

राज्य का नाम  Bihar
अपडेट प्रकार Bihar Government New Update
कुल मंत्रियों की संख्या 26
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जेडीयू)
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (बीजेपी), विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी)
जेडीयू से मंत्री 8
बीजेपी से मंत्री 14
लोजपा (रामविलास) से मंत्री 2
हम (सेक्युलर) से मंत्री 1
रालोमो से मंत्री 1
सबसे अधिक मंत्री किस पार्टी से? बीजेपी (14 मंत्री)
आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in

 

Bihar New Minister List 2025: बिहार का नया मंत्रिमंडल जारी

इस लेख में हम बिहार के सभी नागरिकों और राजनीति से जुड़े पाठकों का स्वागत करते हैं। यहाँ हम आपको Bihar New Minister List 2025 से जुड़ी पूरी और भरोसेमंद जानकारी देने वाले हैं। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जो उनकी 10वीं पारी है। इसी के साथ 26 सदस्यों वाला नया मंत्रिमंडल भी घोषित कर दिया गया है।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 2025 में किन-किन नेताओं को मंत्री बनाया गया है, किस पार्टी को कितनी हिस्सेदारी मिली है, विभिन्न जातीय वर्गों को कितना प्रतिनिधित्व दिया गया है और अगर आप पूरी Bihar Mantrimandal List 2025 PDF देखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। यहाँ आपको बिहार के नए मंत्रीमंडल से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी आसान और स्पष्ट तरीके से मिलेगी।

नया बिहार मंत्रीमंडल 2025 – Bihar New Minister List जारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जो उनका 10वां कार्यकाल है। शपथ ग्रहण के साथ ही एनडीए की ओर से 26 सदस्यों का नया मंत्रिमंडल भी घोषित किया गया। इस बार बीजेपी सबसे बड़ी भागीदार बनकर उभरी है, जबकि जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। सरकार के गठन में जातीय संतुलन, अनुभवी चेहरों और युवा नेतृत्व का अच्छा मेल देखने को मिलता है।

नए मंत्रीमंडल की प्रमुख बातें

  • कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
  • नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने
  • भाजपा के 14 नेताओं को मंत्री पद मिला
  • जेडीयू के 8 सदस्यों को शामिल किया गया
  • लोजपा (रामविलास) के 2 मंत्री बनाए गए
  • हम (सेक्युलर) के 1 नेता को स्थान मिला
  • रालोमो के 1 नेता को जगह दी गई
  • मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का विशेष ध्यान
  • पुराने अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरे शामिल
  • भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री
  • सवर्ण, ओबीसी, दलित, महादलित, यादव, कुर्मी-कुशवाहा, निषाद और मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया गया
  • सरकार में क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक संतुलन का ध्यान रखा गया
  • शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित
  • कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

नई एनडीए सरकार में नेतृत्व की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ में है। उनके साथ भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर मंत्रिमंडल में अहम भूमिका संभाल ली है।

पद नाम पार्टी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू (JDU)
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी (BJP)
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बीजेपी (BJP)

 

जेडीयू कोटे से शामिल नए मंत्री

बिहार मंत्रीमंडल 2025 में जेडीयू को कुल 8 मंत्रिपद मिले हैं। पार्टी के जिन नेताओं को शामिल किया गया है, उन्हें उनके लंबे अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक मजबूती के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेडीयू की ओर से शामिल किए गए मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं|

  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • लेशी सिंह
  • मदन सहनी
  • सुनील कुमार
  • मोहम्मद जमा खान 

बीजेपी कोटे से 14 नए मंत्री

इस बार के मंत्रिमंडल में भाजपा को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है। कुल 14 नेताओं को मंत्री बनाया गया है, जिनमें वरिष्ठ सदस्यों के साथ युवा और सामाजिक रूप से विविध चेहरों को भी जगह दी गई है। यह सूची भाजपा की सरकार में मजबूत स्थिति को दर्शाती है। बीजेपी कोटे से शामिल मंत्री निम्नलिखित हैं|

  1. मंगल पांडेय
  2. दिलीप जायसवाल
  3. नितिन नवीन
  4. रामकृपाल यादव
  5. संजय सिंह टाइगर
  6. अरुण शंकर प्रसाद
  7. सुरेंद्र मेहता
  8. नारायण प्रसाद
  9. रमा निषाद
  10. लखेंद्र कुमार रौशन
  11. श्रेयसी सिंह
  12. प्रमोद कुमार
  13. संजय पासवान (दलित वर्ग से)
  14. डॉ. सुनील कुमार

बिहार मंत्रीमंडल 2025: सहयोगी दलों से चुने गए मंत्री

बिहार मंत्रिमंडल 2025 में एनडीए की सहयोगी पार्टियों लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और रालोमो—को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इन दलों के नेताओं को शामिल कर सरकार ने गठबंधन की मजबूती, राजनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत संदेश दिया है। नए चेहरों और राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं की मौजूदगी ने कैबिनेट को और अधिक संतुलित और प्रतिनिधिक बनाया है।

लोजपा (रामविलास) कोटे से शामिल 2 मंत्री

  • संजय कुमार
  • संजय कुमार सिंह

हम (सेक्युलर) कोटे से 1 मंत्री

  • संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के पुत्र)

रालोमो कोटे से 1 मंत्री

  • दीपक प्रकाश (उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र)

Bihar Mantrimandal 2025: जातीय प्रतिनिधित्व

नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन पर विशेष फोकस रखा गया है। लगभग हर महत्वपूर्ण सामाजिक समूह को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नीचे दिए गए विवरण से आप आसानी से समझ सकते हैं कि किस जातीय वर्ग से कितने नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।

जाति/समुदाय मंत्री प्रमुख नाम
राजपूत 4 श्रेयसी सिंह, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह टाइगर, लेशी सिंह
दलित 4 सुनील कुमार, अशोक चौधरी, लखेंद्र रौशन, संजय पासवान
महादलित 1 संतोष सुमन
कुर्मी-कुशवाहा 5 नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, सुरेंद्र मेहता, दीपक प्रकाश, श्रवण कुमार
वैश्य 4 दिलीप जायसवाल, नारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार, अरुण शंकर प्रसाद
भूमिहार/ब्राह्मण 3 विजय कुमार चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे
कायस्थ 1 नितिन नवीन
निषाद/मल्लाह 2 मदन सहनी, रमा निषाद
यादव 2 रामकृपाल यादव, बिजेंद्र प्रसाद यादव
मुस्लिम 1 मोहम्मद जमा खान

सभी मंत्रियों की प्रोफ़ाइल : शिक्षा, संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड

क्रमांक नाम पार्टी संपत्ति (₹ करोड़) केस शिक्षा जाति
1 सम्राट चौधरी BJP 11.35 2 डॉक्टरेट (मानद) कोईरी
2 विजय कुमार सिन्हा BJP 11.62 0 डिप्लोमा भूमिहार
3 विजय कुमार चौधरी JDU 2.12 0 एमए भूमिहार
4 बिजेंद्र यादव JDU 2.24 0 12वीं पास यादव
5 श्रवण कुमार JDU 3.77 0 12वीं पास कुर्मी
6 मंगल पांडे BJP 1.53 0 बीए ब्राह्मण
7 दिलीप जायसवाल BJP 3.89 3 पीएचडी वैश्य
8 अशोक चौधरी JDU 0.73 0 पीएचडी मुसहर
9 लेशी सिंह JDU 2.23 0 12वीं पास राजपूत
10 मदन सहनी JDU 3.85 1 ग्रेजुएट निषाद
11 नितिन नवीन BJP 3.07 5 12वीं पास कायस्थ
12 राम कृपाल यादव BJP 3.51 2 ग्रेजुएट यादव
13 संतोष सुमन HAM 2.57 2 पीएचडी पासी
14 डॉ. सुनील कुमार BJP 17.54 6 एमबीबीएस रविदासी
15 जमा खान JDU 1.58 1 12वीं पास मुस्लिम
16 संजय सिंह टाइगर BJP 0.31 0 पीजी राजपूत
17 अरुण शंकर प्रसाद BJP 3.09 1 पीजी वैश्य
18 सुरेंद्र मेहता BJP 0.98 0 12वीं पास धानुक
19 नारायण प्रसाद BJP 2.92 0 10वीं पास तेली
20 रमा निषाद BJP 31.86 2 12वीं पास मल्लाह
21 लखेंद्र रौशन BJP 1.64 0 ग्रेजुएट दुसाध
22 श्रेयसी सिंह BJP 7.63 0 एमबीए राजपूत
23 प्रमोद कुमार BJP 6.67 2 एलएलबी कहार
24 संजय कुमार BJP 3.62 0 बीकॉम
25 संजय कुमार सिंह LJP(R) 7.3 2 ग्रेजुएट राजपूत
26 दीपक प्रकाश RLM N/A 0 ग्रेजुएट कोईरी

 

Leave a Comment