Aadhar Card Mobile Number Update: आधार में मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे बदलें?

Aadhar Card Mobile Number Update: दोस्तों, आप सभी जानते हैं कि आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में अगर आपके आधार में दर्ज मोबाइल नंबर बंद हो गया है, खो गया है या किसी वजह से आप उसे बदलना चाहते हैं, तो पहले आपको आधार सेंटर पर जाकर लंबी लाइनें झेलनी पड़ती थीं।

Aadhar Card Mobile Number Update

लेकिन अब आपके लिए राहत की खबर है! UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। यानी अब आप बिना किसी सेंटर गए, सिर्फ अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे आधार में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

अगर आप आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। हम यहाँ आपको आसान और स्पष्ट तरीके से बताएंगे कि ऑनलाइन माध्यम से किस प्रकार आप अपने आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर जोड़ या बदल सकते हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस प्रक्रिया को पूरा कर सकें।

Read Also – Ujjwala Yojana Gas Subsidy Check Kaise Kare

Aadhar Me Mobile Number Kaise Change Kare : Overviews 

लेख का नाम Aadhar Me Mobile Number Kaise Change Kare
लेख का प्रकार Latest Update 
शुल्क  ₹75/- 
प्रक्रिया ऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट  https://uidai.gov.in/ 

 

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें तैयार रखना जरूरी है। मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको निम्न जानकारी और दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी

  • आपका आधार कार्ड
  • आपके पास उपलब्ध मोबाइल फोन
  • नया या सक्रिय मोबाइल नंबर, जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं| 

इन सभी चीजों के होने पर आप आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Aadhar Me Mobile Number Kaise Change Kare?

अगर आप अपने आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करके आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store खोलें और वहाँ से Aadhar App डाउनलोड करें।
  2. ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें।
  3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे पेज में Next बटन पर टैप करें।
  4. इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना Aadhaar Number दर्ज करना है और फिर Continue पर क्लिक करना है।
  5. अब आपको दिए गए Terms & Conditions पढ़कर Proceed बटन दबाना होगा।
  6. अगले चरण में आपसे मोबाइल नंबर चुनने को कहा जाएगा। अपना नंबर सेलेक्ट करें और Proceed To Select SIM पर क्लिक करें।
  7. अब स्क्रीन पर दिख रहे विकल्प में Continue To Face Authentication पर टैप करें।
  8. इसके बाद अपना चेहरा स्कैन करके फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  9. वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपको अपना पिन (PIN) सेट करना होगा।
  10. पिन सेट होने के बाद ऐप का Dashboard ओपन हो जाएगा।
  11. नीचे स्क्रॉल करें और Services सेक्शन में जाएँ, वहाँ Update My Aadhaar पर क्लिक करें।
  12. इसके बाद दिखाई देने वाले विकल्पों में से Mobile Number Update चुनें।
  13. अब आपके सामने एक नया पेज आएगा, यहाँ Continue पर टैप करें।
  14. अगली स्क्रीन में नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  15. आपके नए नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और Verify पर क्लिक कर दें।
  16. इसके बाद दोबारा Face Authentication पूरा करें।
  17. अब आपको Proceed To Pay पर क्लिक करके ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  18. भुगतान सफल होने के बाद लगभग 7 दिनों के भीतर आपका नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट हो जाएगा।

Read Also – 8th Pay Commission Latest Update

Important Links

Aadhar App Download Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Join Telegram Group   Click Here
Home Page Click Here

 

Leave a Comment