Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025: जानिए किन्हें मिलेगी बैटरी साइकिल और कैसे करें Online Apply?

Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025:बिहार सरकार ने राज्य के दिव्यांग नागरिकों के लिए एक बड़ी पहल की है। सरकार ने बिहार फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल योजना 2025 की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत योग्य दिव्यांगजनों को बिल्कुल मुफ्त बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएगी।

Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यहाँ हमने आवेदन की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी है, ताकि आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

Read Also – Mahila Rojgar Yojana Ka Paisa Kab Aayega

Bihar Final Voter List 2025

Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025 : Overviews

लेख का नाम Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025
लेख का प्रकार Sarkari Yojana
किसके द्वारा शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
लाभ फ्री में ट्राईसाइकिल
लाभार्थी बिहार राज्य के 60% या उससे अधिक दिव्यांग व्यक्ति
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://sambalyojana.bihar.gov.in/ 

 

Benefits of Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025

बिहार फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल योजना के अंतर्गत दिव्यांग नागरिकों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। इसके प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं|

  • सरकार योग्य दिव्यांग व्यक्तियों को मुफ्त बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा रही है।

  • इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।

  • लाभार्थियों को इस ट्राइसाइकिल की मदद से लंबी दूरी की यात्रा करना आसान होगा।

Eligibility Criteria for Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

  • आवेदक का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

  • आवेदक की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • आवेदक का कॉलेज या कार्यस्थल घर से 3 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर होना चाहिए।

  • आवेदक कम से कम 60% विकलांग होना चाहिए।

Documents Required for Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025

अगर आप Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे –

  • आधार कार्ड

  • छात्र प्रमाण पत्र या रोजगार प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (न्यूनतम 60% से अधिक)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • सक्रिय मोबाइल नंबर

How to Apply Online for Bihar Free Electric Cycle Yojana 2025

इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है –

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध “For Online Apply (Registration)” लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Click Here to Register” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  4. अब आपके सामने Registration Form खुल जाएगा। इसमें सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  5. सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Login ID और Password प्राप्त होगा।

  6. अब पुनः वेबसाइट के होमपेज पर जाकर Login विकल्प पर क्लिक करें और आईडी-पासवर्ड से लॉगिन करें।

  7. लॉगिन करने के बाद आपके सामने Application Form खुल जाएगा, जिसमें सही जानकारी भरें।

  8. सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।

  9. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन की स्लिप को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Read Also – Aadhar Card Update 2025

PM Internship Scheme

Important Links

Apply Online  Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Join Telegram Group   Click Here
Home Page Click Here

 

Leave a Comment