Mahila Rojgar Yojana Ka Paisa Kab Aayega: महिला रोजगार योजना का पैसा कब आएगा?

Mahila Rojgar Yojana Ka Paisa Kab Aayega: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की जीविका दीदियों को स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक पात्र महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

आज के इस लेख में हम आपको महिला रोजगार योजना 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराने वाले हैं। यदि आपने बिहार मुख्यमंत्री महिला योजना के लिए आवेदन किया है या फिर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाने की सोच रpहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसलिए इसे अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Read Also – Aadhar Card Update 2025

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
लॉन्च वर्ष 2026
लाभार्थी बिहार की जीविका दीदियां / स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
सहायता राशि प्रति महिला ₹10,000 (पहली किस्त)
भुगतान का तरीका डीबीटी (Direct Benefit Transfer) – सीधे बैंक खाते में
किस्त वितरण सितंबर से दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में
पहला चरण 75 लाख जीविका दीदियों को राशि भेजी गई
कुल लाभार्थी लगभग 1.11 करोड़ महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता के लिए पूंजी उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाईट  mmry.brlps.in

 

Mahila Rojgar Yojana Ka Paisa Kab Aayega? – बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 अपडेट

आज के इस आर्टिकल में आपका स्वागत है। यदि आप भी बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 का लाभ लेने की इच्छुक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस विशेष योजना की शुरुआत की है। इसकी तैयारी ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बड़े स्तर पर की गई थी, जिसके तहत जिलों में जागरूकता अभियान चलाए गए और महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इस योजना के अंतर्गत 26 सितम्बर 2026 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि सीधे जमा होना प्रारंभ हो चुका है। पहली किस्त के तहत लगभग 75 लाख जीविका दीदियों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹10,000 की सहायता राशि दी गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों को पहली किस्त नहीं मिली है, उन्हें यह राशि आगामी तिथियों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इसके अलावा, राज्यभर के जीविका कर्मियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह निर्देश दिया गया है कि वे योजना से जुड़ी सभी जानकारियाँ प्रत्येक जीविका दीदी तक पहुँचाएँ और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी महिला को पैसा मिलने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत और प्रथम किस्त का वितरण

26 सितम्बर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लगभग 75 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए ₹10,000-₹10,000 की राशि भेजी गई।

कुल मिलाकर यह राशि करीब 7,500 करोड़ रुपये रही। योजना के पहले चरण में केवल वही महिलाएँ शामिल की गईं, जो पहले से जीविका समूहों से जुड़ी हुई थीं और पात्रता मानदंडों को पूरा करती थीं।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana की राशि कब मिलेगी?

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जानकारी दी है कि इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 14 चरणों में भेजी जाएगी। इसके लिए तिथियों का अलग-अलग कार्यक्रम तय किया गया है।

पहले चरण में लगभग 75 लाख महिलाओं को ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है। अब शेष लाभार्थियों के खाते में यह राशि निम्न तिथियों पर भेजी जाएगी 

  • 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर, 17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर 
  • 1 नवंबर, 8 नवंबर, 15 नवंबर, 22 नवंबर, 29 नवंबर 
  • 12 दिसंबर, 15 दिसंबर, 26 दिसंबर 

इस प्रकार, दिसंबर 2026 तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि पहुँच जाएगी।

Read Also –  Voter ID Card Online Download

Ration Card Online eKYC 2025

Important Links

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Form PDF Download
बिहार जीविका समूह लिस्ट Member List Check & Download

 

Leave a Comment