PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 – युवाओं को मिलेंगे ₹15,000 तक का लाभ | जानिए कैसे करें Online आवेदन

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 देश के युवाओं के लिए केंद्र सरकार की एक नई पहल है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनकी पहली नौकरी पर आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत योग्य युवाओं को पहली नौकरी मिलने पर ₹15,000 तक की सहायता राशि दी जाएगी।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। यहां हमने PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे – पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया है ताकि आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकें।

Read Also – Mahila Rojgar Yojana Ka Paisa Kab Aayega

Bihar Final Voter List 2025

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 : Overviews 

लेख का नाम PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025
लेख का प्रकार Sarkari Yojana
किसके द्वारा शुरू की गई  केंद्र सरकार द्वारा
लाभ 15 हजार रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट pmvbry.epfindia.gov.in 

प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना 2025 के अंतर्गत युवाओं और नियोक्ताओं दोनों को अलग-अलग लाभ दिए जा रहे हैं। यह योजना युवाओं को पहली नौकरी के लिए प्रोत्साहित करने और निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Part A – पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं के लिए लाभ

  • सरकार पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को अधिकतम ₹15,000 तक का EPF वेतन सहयोग प्रदान करेगी।

  • यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी — पहली किस्त 6 महीने की नौकरी पूरी करने पर और दूसरी किस्त 12 महीने पूरे होने के बाद।

Part B – नियोक्ताओं (Employers) के लिए लाभ

  • निजी क्षेत्र में नए युवाओं को नौकरी देने वाले नियोक्ताओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • नए कर्मचारी को दो वर्षों तक प्रति माह ₹20,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जा सकती है।
  • यदि कर्मचारी निर्माण (Construction) क्षेत्र में कार्यरत है, तो यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष तक भी जारी रह सकता है।

अगर आप PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें तय की गई हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाले ही उम्मीदवार और नियोक्ता इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दोनों की पात्रता विस्तार से दी गई है.

122

कर्मचारियों के लिए पात्रता

  • आवेदक को किसी EPFO-रजिस्टर्ड कंपनी में अपनी सेवा शुरू करनी होगी।

  • कर्मचारी की मासिक आय ₹1 लाख या उससे कम होनी चाहिए।

  • लाभ पाने के लिए कर्मचारी को कम से कम 6 महीने तक लगातार नौकरी करनी होगी।

  • आवेदक ने इससे पहले कभी भी EPFO या किसी Exempted Trust में योगदान नहीं दिया होना चाहिए।

नियोक्ताओं के लिए पात्रता

  • नियोक्ता का पंजीकरण EPFO में होना आवश्यक है।

  • उन्हें अपने कर्मचारियों का ग्रॉस वेतन विवरण ECR में सही-सही दर्ज करना होगा।

  • यदि नियोक्ता गलत वेतन जानकारी दर्ज करते हैं, तो उन्हें योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Documents for PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025

यदि आप PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं .

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ई मेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर आदि।

अगर आप PM Viksit Bharat Rozgar Yojana 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों को ध्यान से पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के लिए अलग-अलग रखी गई है।

कर्मचारियों के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध “Employee Login” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब आपको “Activate UAN” पर क्लिक करके अपना UAN नंबर सक्रिय (Activate) करना होगा।
  4. एक बार UAN एक्टिवेट हो जाने के बाद, आप योजना के अंतर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

नियोक्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर दिए गए “Employer Login” बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आवश्यक विवरण भरने होंगे।
  4. सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने के बाद, नियोक्ता आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Read Also – PM Ujjwala Yojana 2025-26

पशुपालकों को मिलेगा ₹ 60,000 का बीमा लाभ?

Important Links

For Online Apply (Employee) Click Here
For Online Apply (Employer) Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram Group   Click Here
Home Page Click Here

 

Leave a Comment