SSC CGL Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल आंसर की 2025 डाउनलोड लिंक सक्रिय – ऐसे करें चेक

SSC CGL Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस वर्ष कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों की जांच करके अनुमान लगा सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कितने सही उत्तर दिए हैं।

SSC CGL Answer Key 2025

SSC CGL Answer key 2025– Overview

Organization Name Staff Selection Commission (SSC)
Examination Name Combined Graduate Level (CGL) Examination 2025
Post Category Answer Key
Tier Tier-I (Preliminary)
Exam Dates 12-26 September 2025
Answer Key Release Date 16 October 2025
Mode of Release Online
Official Website https://ssc.gov.in

एसएससी सीजीएल आंसर की 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा समाप्त होने के बाद 16 अक्टूबर 2025 को सीजीएल आंसर की जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 14,582 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक चली थी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। अब परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल आंसर की चेक करने की प्रक्रिया

  • एसएससी सीजीएल आंसर की देखने के लिए सबसे पहले आपको कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां होमपेज पर दिए गए “SSC CGL Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • यहां से आप अपने दिए गए उत्तरों को देख सकते हैं और चाहें तो उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Important Links

SSC CGL Answer key 2025 Check Click Here
SSC CGL Answer key 2025 Notice Click here
Official Website https://ssc.gov.in/

 

Leave a Comment